Download Our App

अंकिता भण्डारी हत्याकांड – आरोपी पुलकित आर्य की गंगा भोगपुर स्थित आंवला कैंडी की फैक्ट्री में लगी आग।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अंकिता हत्याकांड व वनन्तरा प्रकरण से जुड़ी पुलकित गुप्ता की कैंडी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। फिलहाल दमकल की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई हैं।रविवार सुबह करीब 10 बजे रिसॉर्ट के बाहर तैनात पीएसी को फैक्ट्री वाले हिस्से में शार्ट सर्किट के चलते धमाकों की आवाज सुनाई दी।पीएसी के जवान जब फैक्ट्री वाले हिस्से में पहुंचे तो वहां भीषण आग लग चुकी थी। दमकल दस्ते को मौके पर बुलाया गया है।वनन्तरा रिसॉर्ट के ठीक पीछे भाजपा से निष्कासित नेता व पूर्व दायित्व धारी विनोद आर्या के पुत्र पुलकित आर्या की कैंडी फैक्ट्री है। आपको बताते चलें कि वनन्‍तरा रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्‍शनिस्‍ट हत्‍याकांड हुआ था। जिसमें पुलकित आर्या मुख्‍य आरोपित है।वनन्तरा प्रकरण के बाद से या फैक्ट्री बंद है। प्रकरण के बाद कुछ व्यक्तियों ने इस फैक्ट्री में आग लगा दी थी जैसे बुझा दिया गया था। यहां पीएसी तैनात की गई है। फिलहाल फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है।थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला विनोद गुसाई ने बताया कि पीएसी ने पुलिस को फैक्ट्री वाले हिस्से में आग लगने की सूचना दी है। फिलहाल प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने का पता चला है। टीम को मौके पर भेजा गया है।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..