Download Our App

एना सानधीयान ने 10वीं में 97.5% अंक प्राप्त कर बढ़ाया हरिद्वार का मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेश कुमार सिंह कि रिपोर्ट

हरिद्वार। डीपीएस रानीपुर हरिद्वार की छात्रा एना सानधीयान ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 97.5% अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे हरिद्वार जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

एना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता एडवोकेट नितिन कश्यप को दिया, जिन्हें वह अपनी प्रेरणा मानती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही एना ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी अपनी उपलब्धि का महत्वपूर्ण कारण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सहयोग और सही दिशा-निर्देश के कारण ही वह यह मुकाम हासिल कर सकीं।

विद्यालय प्रशासन ने भी एना की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..