

RIPORTER….. MAHESH SINGH
आर्य समाज बहादराबाद जनपद हरिद्वार व आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद तथा आर्य कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में आज प्रातः 8:30 बजे कन्या इंटर कॉलेज उपरोक्त के प्रांगण में हवन का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य गण शिक्षक गण तथा कर्मचारी गण के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया
इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक श्री राजकुमार चौहान एडवोकेट द्वारा हवन के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति जो हमें विरासत में प्राप्त हुई है उसका निरंतर पालन करते हुए उसे आगे बढ़ाना है जिससे आमजन लाभान्वित होगा आर्य समाज बहादराबाद के प्रधान श्री तरसेम सिंह चौहान एडवोकेट द्वारा बताया कि दीपावली की तिथि का जहां एक और भगवान राम का अयोध्या लौटना तथा उक्त तिथि को ही समुद्र मंथन का होना तथा सिख भाइयों के पांचवें गुरु का कारागार से छूटना उस पर प्रकाश पर्व मनाना तथा महर्षि दयानंद सरस्वती जी के निर्वाण दिवस के रूप में भी बहुत महत्व है जो हमें हमारी संस्कृति से जोड़ता है
इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक श्री मा बलवंत सिंह जी व शिक्षण संस्थानों के प्रधान श्री मा बलबीर सिंह जी आर्य समाज के सचि व श्री अरविंद कुमार जी कोषाध्यक्ष श्री मा शिवकुमार चौहान जी आर्य समाज के सभासद श्री पवन कुमार बजरंगी जी श्री पवन कुमार चौहान जी श्री अमृत य कुमार जी श्री वीरेंद्र बोरी जी आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विजेंद्र कुमार जी प्रधानाचार्य कन्या इंटर कॉलेज श्रीमती शारदा चौहान जी तथा यजमान बने पति पत्नी श्रीमती निधि व पुरुषोत्तम कुमार चौहान जी आदि सैकड़ो अतिथि गण व छात्र छात्राओं ने भाग लिया।




