

बहादराबाद। डीपीएस दौलतपुर में होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने एक दूसरे पर पुष्प डालकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रो वॉइस चैयरमैन विकास गोयल ने भी शिक्षकों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम श्रीवास्तव तथा विद्यालय प्रबंधन के पीयूष जैन तथा अजय जैन ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य पूनम श्रीवात्सव ने होली को आपसी सौहार्द व भाईचारे का प्रतीक बताया। उन्होंने आपसी द्वेष मिटाकर सद्भाव से रहने संदेश दिया।
इस अवसर पर सभी शिक्षक मौजूद रहे।




