Download Our App

हरिद्वार में जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा! कोर्ट के आदेश के बाद रितिक राज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार में जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा! कोर्ट के आदेश के बाद रितिक राज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश।

 

हरिद्वार। हरिद्वार के ग्राम कांगड़ी क्षेत्र में भूमि विवाद का एक चर्चित मामला अब आपराधिक जांच के दायरे में पहुंच गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं द्वितीय अपर सिविल जज हरिद्वार शमशाद अली ने शिकायतकर्ता अमित कुमार की प्रार्थना पर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

 

मामले में प्रार्थी अमित कुमार की ओर से अधिवक्ता श्री कुर्बान अली ने न्यायालय में पक्ष रखा। शिकायत के अनुसार वर्ष 2019 में अमित कुमार ने रितिक राज से लगभग 1695.93 वर्गफुट भूमि खरीदने का समझौता किया था और लाखों रुपये का भुगतान भी किया गया था। आरोप है कि भुगतान प्राप्त करने के बावजूद भूमि की रजिस्ट्री नहीं की गई।

 

शिकायत में कहा गया कि बाद में सिविल न्यायालय से अमित कुमार के पक्ष में आदेश पारित हुआ, लेकिन न्यायालय के आदेश के बावजूद कथित रूप से भूमि का विवाद समाप्त नहीं हुआ। आरोप है कि रितिक राज, अर्चना, विजय पाल, अलकित पाल और ऋषिराज ने मिलकर भूमि के संबंध में कथित फर्जीवाड़ा किया तथा कब्जे का प्रयास किया।

 

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि 27 अप्रैल 2026 और 4 मई 2026 को जमीन को लेकर विवाद के दौरान मारपीट और दबाव बनाने की घटनाएं हुईं। स्थानीय पुलिस से कार्रवाई न होने पर मामला न्यायालय पहुंचा।

 

न्यायालय ने उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों का परीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध बनना पाया और संबंधित थाना प्रभारी को रितिक राज एवं अन्य आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया है।

 

इस आदेश के बाद हरिद्वार में भूमि संबंधी विवादों, कथित फर्जी रजिस्ट्रियों और न्यायालयी आदेशों की अवहेलना को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। अब सभी की निगाह पुलिस जांच पर टिकी है कि आखिर इस मामले में सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है।

 

रिपोर्ट: महेश कुमार सिंह

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..