
रिपोर्टर विकास सिखवाल
खबर हरिद्वार के ज्वालापुर से है जहां योगेश कुमार पुत्र रामपाल निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर ज्वालापुर जो जम्मू की एक महिला के साथ लिव इन पार्टनर के रूप में रह रहा था किसी विवाद को लेकर महिला अलग रहने लगी उपरोक्त योगेश कुमार उसे महिला पर जबरन जबरदस्ती साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा। उक्त संबंध में हरिद्वार मैं एक मामला विचाराधिन है जिसमें पीड़िता महिला की अधिवक्ता तोषी चौहान को योगेश कुमार ने पैरवी करने से रोका और सोशल मीडिया पर भी अश्लील कमेंट या पोस्ट की और धमकी दी यदि तुमने इस मामले में पैरवी की तो तुम्हारे बेटे को उठा लूंगा और तुम्हारे पति को जान से मरवा दूंगा! जिससे भयभीत महिला अधिवक्ता ने सिडकुल थाने में योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया! जहां थानाध्यक्ष नितेश कुमार शर्मा ने बसपा नेता की गिरफ्तारी की। वहीं पैरवी कर रही महिला अधिवक्ता का कहना है की गिरफ्तारी के बाद भी उसे डर है। कि उपरोक्त अभियुक्त उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। महिला अधिवक्ता यह कहना भी है यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसका समस्त जिम्मेदार योगेश कुमार पुत्र रामपाल निवासी मोहल्ला अंबेडकर नगर ज्वालापुर हरिद्वार होगा। जो आदित्य बिरला इंश्योरेंस कंपनी में जॉब करता है। गुप्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है इसके घर वालों ने भी परेशान होकर योगेश् पर बेदखली का मुकदमा कर रखा है, इस घटना के बाद डिस्ट्रीक्ट बार एसोसिएशन हरिद्वार के अधिवक्ताओ में बड़ा ही रोष है।




