✴️महेश सिंह कि रिपोर्ट 💥हरिद्वार प्रसाशन से अपील महाशिवरात्रि कावड़ यात्रा पर रहे खुली छूट – सुनील सेठी।। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कावड़ यात्रा पर किसी प्रकार का प्रतिबंध न लगाएं जाने की अपील हरिद्वार के व्यापारियों की तरफ से की। सुनील सेठी ने जिला प्रसाशन से अपील की है कि वो जल्द से जल्द महाशिवरात्रि कावड़ यात्रा पर अपनी एस ओ पी जारी करे जिससे व्यापारी अपने माल का भंडारण कर सकें। पूर्व में कई बाजार न लग पाने से व्यापारियों को कुछ आस महाशिवरात्रि से है जिस पर व्यापार को कुछ राहत मिल सकती है लेकिन वो असमंजस की स्तिथि में होने के कारण वो माल नही भर पा रहा इसलिए प्रसाशन को हरिद्वार के व्यापारिहित में अपनी एस ओ पी जारी करनी चाहिए। सभी व्यापारी जिला प्रसाशन से विनम्र अपील करते है कि कोविड मानकों का पालन करते हुए व्यापारिहित में महाशिवरात्रि पर कोई रोक टोक नही होनी चाहिए व्यापारी प्रसाशन को पूर्ण सहयोग करेंगे । मांग करने वालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, मुकेश अग्रवाल, सुनील मनोचा, राजेश सुखीजा , भूदेव शर्मा, गौरव गौतम, धर्मपाल प्रजापति , विनोद गिरी, सोनू सुखीजा, राजेश शर्मा,हन्नी दामिर,अमित कुमार रहें।