
चौखम्बा संस्था द्वारा टी एच डी सी ऋषिकेश के सहयोग से कोरोना टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया गया!!!
चौखम्बा संस्था शिवालिक नगर हरिद्वार द्वारा सेवा टी एच डी के सहयोग से टिहरी विस्थापित पथरी के सामुदायिक केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया! इस शिविर मे निशुल्क ह्रदय जाँच, शुगर जाँच, आदि सेवाएं दी गयी! आज के शिविर मे कोरोना टीकाकरण भी किया गया!
इस अवसर पर अपर मुख्य जिला चिकिस्ता अधिकारी डॉ पंकज जैन, टी एच डी सी ऋषिकेश से राकेश कुमार वर्मा, टिहरी विस्तापित अध्यक्ष महबीर रावत, चौखम्बा परियोजना निर्देशक़ अलोक डंगवाल और समस्त चौखम्बा स्टाफ शामिल था!
आज के शिविर मे 45 कोरोना टीकाकरण हुआ और 188 लोगो ने स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया!




