Download Our App

पार्षद पूनम की सदस्यता समाप्त, मेयर को तगड़ा झटका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रुड़की नगर – तीन संतान मामले में हुई शिकायत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शहरी विकास विभाग ने रुड़की नगर निगम में खंजरपुर वार्ड 4 से पार्षद श्रीमती पूनम देवी पत्नी अजय कुमार उर्फ प्रधान की सदस्यता समाप्त करते हुए उक्त वार्ड को रिक्त घोषित कर दिया है।सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। सूत्रों के मुताबिक इस बाबत रुड़की नगर निगम को पत्र भी जारी हो चुका है। ध्यान रहे कि पूनम देवी इस वार्ड से निर्दलीय जीतकर बाद में मेयर गौरव गोयल के साथ भाजपा में शामिल हुई थी। उन्हें निगम की राजनीति में मेयर गुट का समझा जाता था। उनकी सदस्यता समाप्ति को भाजपा से निष्कासित मेयर गौरव गोयल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..