Download Our App

दुःखद- नहाने के दौरान नदी में डूबने से दंपत्ति की मौत… अल्मोड़ा उत्तराखंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रधान संपादक महेश सिंह

जानकारी के मुताबिक, मासी के कनरैं गांव निवासी 26 वर्षीय ममता का विवाह पांच माह पूर्व 28 वर्षीय रोहित प्रजापति निवासी अलीगढ़ यूपी के साथ हुआ था। दोनों वर्तमान में दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहे थे। आठ जून को ममता पति के साथ मायके कनरैं गांव आई थी। बुधवार को ममता और रोहित ताई के परिवार से मिलने गए थे। दोपहर में खाना खाने के बाद दोनों करीब तीन बजे घूमने के लिए घर से 500 मीटर दूर रामगंगा नदी की तरफ चले गए

गर्मी के कारण पति ने नहाने की इच्छा जताई। इस पर दोनों रामगंगा नदी में उतर गए। नहाने के दौरान दोनों ने संतुलन खो दिया। देखते ही देखते दोनों नदी की गहराई में डूबने लगे। इससे पहले आसपास के लोग कुछ कर पाते दोनों डूब गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति-पत्नी की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है।

 

 

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..