Download Our App

झूठे मुकदमे में फंसे पिता-पुत्र को कोर्ट ने किया बरी, पुलिस की कहानी पर उठे सवाल.. एडवोकेट अमित कुमार चौहान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार में एक बहुचर्चित मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पिता-पुत्र को बाइज्जत बरी कर दिया। न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे साबित करने में पूरी तरह असफल रहा।

 

मामला कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से जुड़ा था, जिसमें पुलिस द्वारा पिता-पुत्र के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए थे। सुनवाई के दौरान अभियुक्त पक्ष के अधिवक्ता अमित कुमार चौहान ने केस में पैरवी करते हुए अदालत में बताया कि पुलिस की ओर से पेश किए गए साक्ष्य और गवाह आरोपों की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त नहीं थे।

 

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन की कहानी विश्वसनीय नहीं है और आरोपियों के खिलाफ ऐसा कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे उनका अपराध साबित हो सके। इसके चलते कोर्ट ने दोनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।

 

फैसले के बाद आरोपियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। अभियुक्त पक्ष की अधिवक्ता अमित कुमार चौहान ने कहा कि इस निर्णय के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

Leave a Comment