Download Our App

कूरियर के नाम पर साइबर ठगी, खाते से 2.14 लाख रुपये की निकासी पता पूछने के बाद ऐप डाउनलोड करने को कहा, फोन काटने के एक घंटे बाद खाते से निकली रकम कनखल।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कूरियर के नाम पर साइबर ठगी, खाते से 2.14 लाख रुपये की निकासी

पता पूछने के बाद ऐप डाउनलोड करने को कहा, फोन काटने के एक घंटे बाद खाते से निकली रकम

कनखल। कूरियर भेजने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित के अधिवक्ता विजय कुमार सक्सेना ने बताया

कनखल निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता के बैंक खाते से साइबर ठगों ने दो बार में कुल 2 लाख 14 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के दौरान उनका मोबाइल फोन भी अचानक बंद हो गया। पीड़ित ने थाना कनखल में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित प्रमोद कुमार गुप्ता के अनुसार 18 अगस्त 2026 की शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर TRACON COURIER कंपनी के नाम से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनका कूरियर आया हुआ है, लेकिन पता गलत होने के कारण उसे होल्ड कर दिया गया है। इसके बाद फोन करने वाले ने उनसे पता पूछा। पीड़ित ने अपना पता बता दिया।

आरोप है कि इसके बाद फोन करने वाले ने कूरियर की जानकारी के लिए एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। हालांकि प्रमोद कुमार ने ऐप डाउनलोड नहीं किया और फोन काट दिया। इसके करीब एक घंटे बाद उनके मोबाइल पर बैंक का मैसेज आया, जिसमें खाते से 94 हजार रुपये और 1.20 लाख रुपये, कुल 2.14 लाख रुपये निकलने की जानकारी मिली।

रकम निकलने के साथ ही पीड़ित का मोबाइल फोन भी पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने अपना सिम कार्ड दूसरे मोबाइल में डालकर सबसे पहले AXIS BANK कस्टमर केयर से संपर्क किया और खाता फ्रीज कराया। इसके बाद साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। हरिद्वार साइबर क्राइम से भी संपर्क किया गया, जहां उनकी शिकायत संख्या 33508260013591 दर्ज की गई।

अगले दिन बैंक पहुंचने पर पीड़ित को जानकारी दी गई कि खाते से निकली रकम वापस आ गई है, लेकिन फिलहाल वह राशि होल्ड पर है और खाते से लेन-देन नहीं किया जा सकता।

पीड़ित ने थाना कनखल पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर साइबर ठगी में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा उनकी धनराशि नियमानुसार वापस दिलाने की मांग की है। तहरीर के साथ बैंक स्टेटमेंट और साइबर क्राइम शिकायत से संबंधित दस्तावेज भी लगाए गए हैं।

Leave a Comment