
दो-तीन दिनों से लगातार पुलिसकर्मी अपने टेस्ट करवा रहे हैं और जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। उन्हें घर भेज दिया जा रहा है। हालांकि, अभी तक पुलिस मुख्यालय की ओर से टेस्टिंग शुरू नहीं करवाई गई है।बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में 18 से अधिक अधिकारियों कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। सबसे अधिक क्राइम ब्रांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चुनाव के चलते ब्रांचों को बंद भी नहीं किया जा रहा है, जो अधिकारी या कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं उन्हें छुट्टी पर भेज दिया जा रहा है।





