Download Our App

मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभियुक्तगण पुलिस की गिरफ्त से बाहर हरिद्वार जिले के अधिवक्ताओं में भारी रोष, जल्द गिरफ्तारी की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अधिवक्ता चंद्रशेखर द्वारा मीडिया के रूबरू होने पर बताया उनके व परिवार पर हमले के आरोप में लव सेमवाल,देवेंद्र सेमवाल, कुश सेमवाल आदि अभियुक्तों के विरुद्ध आई.पी.सी की धारा 147,148,354,427,504 एवं 506 में मुकदमा अपराध संख्या 311/2020 दर्ज है जिसमें अभियुक्तगण फिलहाल जमानत पर है I मुकदमे की सुनवाई माननीय न्यायालय में तेजी से चल रही है, इसके बावजूद अभियुक्तों द्वारा अधिवक्ता एवं उसके परिवार को तंग व परेशान करने की नीयत से लगातार षड्यंत्र रचे जा रहे हैं, तरह-तरह के हथकंडे अपनाय जा रहे हैं, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को लालच देकर धमकी दिलवाई जा रही है जिससे अधिवक्ताओं में भारी तनाव है I
इसी क्रम में अभियुक्तों द्वारा षड्यंत्र रचते हुए दिनांक 30/06/2024 को अधिवक्ता एवं उसके परिवार पर हमला करने का प्रयास किया गया I थाना रानीपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 259/2024 अभियुक्त अमन,लव,अमित,प्रकाश,शिवा आदि के विरुद्ध आई.पी.सी की विभिन्न धाराओं 323,341,504,506 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है,परंतु अभियुक्तगण पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं I अभियुक्तगणों को पुलिस द्वारा अभी तक गिरफ्तार न कर पाने के कारण हरिद्वार जिले के बुद्धिजीवी वर्ग में भारी चिंता एवं तनाव व्याप्त है I ऐसा प्रतीत होता है की पुलिस लापरवाही करते हुए अभियुक्तों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का इंतजार कर रही है I

वहीं हमने हरिद्वार के अधिवक्ताओं से जब इस संबंध में जानकारी चाही तो हरिद्वार कचहरी के अधिवक्ताओं ने बताया की हमारी मांग ये हैं कि चंद्रशेखर व उसके परिवार पर हमला करने अभियुक्तगण को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए एवं सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि अपराधियों को अपराध करने से पहले कई बार सोचने को मजबूर होना पड़े एवं समाज में डर व भय का वातावरण समाप्त हो , यदि ऐसा नहीं हुआ तो अधिक अधिवक्ताओं द्वारा शीघ्र ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..