Download Our App

हनुमान जयंती पर श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ कड़ाह प्रसाद वितरण.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर संगत समतावाद धर्मशाला, हरिद्वार में श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ कड़ाह प्रसाद का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य पाँच बार महामंत्र के उच्चारण के उपरांत विधिवत रूप से प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम में स्थानीय संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर नाथ धर्मशाला के मुखी श्री पीर महेश नाथ जी, सरदार लाहौरी सिंह जी तथा संगत समतावाद ट्रस्ट हरिद्वार से प्रेमी नवनीश मोहन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, बरेली संगत समतावाद से पधारीं प्रेमी बहन शिखा गुप्ता जी एवं ममता भसीन जी ने भी सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाई और सतगुरुदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में शिवम शर्मा ,अरुण , जीत सिंह, लक्ष्मण, कल्लू , ऋतिक, शंभू एवं रोशन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समूचा आयोजन भक्ति, सेवा और समर्पण की भावना से ओतप्रोत रहा।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..