
मो. तलहा हसन खान।
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर के मतदाताओं हेतु जागरूक करने लिए जेसीआई लखीमपुर संकल्प की महिला सदस्यों ने जिलाधिकारी के साथ सेल्फी खिंचवाकर मेरा वोट मेरी ज़िम्मेदारी मुहिम की शुरुआत की।लखीमपुर में अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व विकास संगठन जेसीआई लखीमपुर संकल्प की अध्यक्ष जेसी रुपाली शुक्ला ने 100 प्रतिशत मतदान के लिए एक मुहिम की शुरुआत की, संस्था के सदस्यों ने मेरा वोट मेरी ज़िम्मेदारी शीर्षक की एक सेल्फी फ्रेम तैयार किया और उसका अनावरण खीरी जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह जी के माध्यम से सम्पन्न हुआ।जिलाधिकारी ने संस्था द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की भूरी भूरी प्रशंसा की और समस्त जनपदवासियों से 100 प्रतिशत मतदान की अपील की।
उक्त सेल्फी फ्रेम को एड०हिमांशु तिवारी, एड० विशाल सेठ के माध्यम से अधिवक्ताओं हेतु रखा गया जहाँ पियूष तिवारी, अपूर्व, ज्योति, कविता, प्रिया तिवारी, चन्द्र मोहन सिंह एवं अनेक अधिवक्ताओं ने सेल्फी फ्रेम के साथ फोटो खिंचवाई। जेसीआई लखीमपुर संकल्प पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता जागरूकता मुहिम चला रही है,जिसमें “उम्र 18 पूरी है, मत देना बहुत जरूरी है” जैसे संदेश और मेरा वोट मेरी ज़िम्मेदारी सोशल मीडिया पर डीपी फ्रेम भी शेयर किया गया है सोशल मीडिया उपभोक्ता फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर इत्यादि में अपनी फोटो के साथ डीपी लगा रहें हैं।
आपको बताते चलें की मतदान के लिये मेरा वोट मेरी ज़िम्मेदारी सेल्फी फ्रेम जिलाधिकारी की अनुमति से कलेक्ट्रेट परिसर में रखा जाएगा जहाँ लोग उपरोक्त सेल्फी खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से समाज मे जागरूकता फैलाएंगे।इस मुहिम में रानी, साँची, प्रिया, कविता, रुपाली इत्यादि सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।




