Download Our App

महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील शेट्टी ने अपने साथियों सहित कुष्ठ आश्रम में मनाई नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ होली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

होली है खुशियां बांटने का त्यौहार- सुनील सेठी।। कुष्ठ आश्रम के बच्चो के साथ मनाया होली कार्यक्रम। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने अपने साथियों सहित कुष्ठ आश्रम पोहचकर नन्हे मुन्हे बच्चो के साथ होली कार्यक्रम मनाया जहाँ बच्चो को पिचकारियां, गुलाल, गुबारे, गुंजिया बांटकर सभी को उपहार देकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। सुनील सेठी एवं महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि जगह जगह खुशियों को बांटने का त्योहार मनाया जाता है लेकिन कही न कही हम उन बच्चो को भूल जाते है जो ऐसे त्योहारो से वंचित रह जाते है होली हो या दिवाली ये हमारे धर्म के खुशियां बाटने के त्योहार है इसलिए जितना हो सके खुशियां बांटे ओर वहाँ बांटे जहां इसकी जरूरत हो । साथ ही सभी नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति सौहार्द कायम रखते हुए आपसी मेलजोल से रंगों के त्योहार खुशियों के त्यौहार को मनाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, एस एन तिवारी, राजेश भाटिया, सुभाष ठक्कर, भूदेव शर्मा, विनोद गिरी, राजेश सुखीजा उपस्तिथ रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..