
मो. तलहा हसन खान।
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कोविड-19 व उसके अन्य वैरीअंट के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर सभी जनपद वासियों से सतर्क व सावधान रहकर कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करे।
उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक अपना वैक्सीनेशन अवश्य करा लें। जिनकी दूसरी डोज लगनी शेष है, वह तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निशुल्क वैक्सीनेशन करा सकते हैं। किसी भी असुविधा की दशा में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर-:
7269039532,7269039540, 7269039586, 7269039587
संपर्क स्थापित करके वैक्सीनेशन के संबंध में जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोर वर्ग भी अपना वैक्सीनेशन अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि दिनचर्या में मास्क के प्रयोग को शामिल करें। कोविड-19 प्रोटोकाल का भी अनुपालन सुनिश्चित करें।




