Download Our App

इलेक्शन दफ्तर में डीएम ने परखी चुनाव की तैयारियां

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

.इलेक्शन दफ्तर में डीएम ने परखी चुनाव की तैयारियां
मो. तलहा हसन खान।
लखीमपुर खीरी। विधानसभा निर्वाचन-2022 के मद्देनजर डीएम-जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह कलेक्ट्रेट स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को सभी दायित्वों का समय से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह को निर्देश दिए कि मा. भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयुक्त को भेजे जाने वाली सूचनाएं समय से प्रेषित की जाएं। उन्होंने कहा कि प्रेषित सूचनाएं एक बार स्वयं जरूर जांच लें।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्वाचन कार्यालय में स्थापित विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 शिकायत प्रकोष्ठ का कंट्रोल रूम देखा। इस दौरान हेल्पलाइन ऑपरेटर ड्यूटी पर मौजूद मिली। उन्होंने शिकायत प्रकोष्ठ की पंजिकाए एवं अन्य अभिलेख का बारीकी से परीक्षण किया। डीएम के पूछने पर शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि अबतक 662 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका समयबद्ध निस्तारण कराया जा रहा है। वर्तमान में कोई भी शिकायत डिफाल्टर नहीं है। डीएम ने निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्वक एवं समय बद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..