Download Our App

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक, बताई विधान परिषद निर्वाचन प्रक्रिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

.डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक, बताई विधान परिषद निर्वाचन प्रक्रिया
मो. तलहा हसन खान।
लखीमपुर खीरी । मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन 2022 के संबंध में सभी राष्ट्रीय एवं राज्यीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने उप्र विधान परिषद निर्वाचन 2022 के संबंध में मा. भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों व पूरी निर्वाचन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने विधान परिषद निर्वाचन के मतदान केंद्रों की संख्या, पार्टी रवानगी स्थल एवं मतगणना स्थल के संबंध में जानकारी दी। बैठक में सभी राजनीतिक दलों ने निर्वाचन के संबंध में की गई तैयारियों से संतुष्टि व्यक्त की।
बैठक में डीएम ने मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन के कायदे कानून बताए। कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी अभिलेख एवं दस्तावेज का भली-भांति अध्ययन कर लें, ताकि निर्वाचन के दौरान कोई असुविधा ना हो। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कोई भी संशय होने पर वह एडीईओ, डिप्टी डीईओ, एडीएम या उनसे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डिप्टी डीईओ एडीएम संजय कुमार सिंह, एडीईओ अनुराग सिंह, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रेनू, डीपी मनरेगा प्रेम प्रकाश त्रिपाठी सभी राष्ट्रीय एवं राज्यीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..