Download Our App

टीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

.

टीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

▪️खीरी में सकुशल, निर्विघ्न संपन्न हुई टीईटी की दोनों पालियों की परीक्षा.

✴️मो. तलहा हसन खान✴️

लखीमपुर खीरी : खीरी में प्रशासन की निगरानी में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न हुई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शिक्षक पात्रता परीक्षा-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु परीक्षा केंद्र जीआईसी, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों में स्वयं निरीक्षण किया, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का अवलोकन किया, वहां मौजूद केंद्र व्यवस्थापक/जीआईसी के प्रधानाचार्य, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा छूटने के समय व्यवस्थित ढंग से परीक्षा केंद्र के गेटों से परीक्षार्थियों को निकाला जाए। इस दौरान उन्होंने जीआईसी प्रिंसिपल से परीक्षा हेतु उनके केंद्र पर आवंटित अभ्यर्थियों के सापेक्ष उपस्थिति जानी। इसके बाद उन्होंने स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने एक-एक परीक्षा कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया।

इसके बाद डीएम ने भ्रमणसील रहकर शिक्षक पात्रता परीक्षा के अन्य परीक्षा केंद्र भी देखे। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को जरूरी निर्देश दिये। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भ्रमणशील रहकर अपने सेक्टर के सभी परीक्षा केंद्रों का स्वमं पर्यवेक्षण व अनुश्रवण किया। वही अपर जिला मजिस्ट्रेट संजय सिंह ने डीआईओएस ओम प्रकाश त्रिपाठी के संग भ्रमणसील रहकर परीक्षा केंद्र आर्यकन्या इंटर कॉलेज, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज देखें। डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम पाली में पंजीकृत 12698 बच्चों के सापेक्ष 11529 बच्चों ने परीक्षा दी। वहीं 1169 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 8035 बच्चों के सापेक्ष 7126 बच्चों ने परीक्षा दी। वही 909 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..