
▪️अफसरों संग निर्वाचन प्रक्रिया पर किया मंथन, दिए निर्देश।
मो. तलहा हसन खान।
लखीमपुर खीरी । शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह के संग कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए जिले की आठो विधानसभाओ के लिए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम की तैयारियां परखी।
जिला मजिस्ट्रेट ने अफसरों से निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को लेकर गहन मंथन किया, संबंधित को निर्देशित किया कि सारी तैयारी पुख्ता हो ताकि मतगणना के दौरान कोई असुविधा व समस्या न होने पाए। डीएम ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मद्देनजर कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में प्रस्तावित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान डीएम ने अफसरों के संग पूरे मंडी परिसर का पैदल भ्रमण कर मतगणना स्थल, स्ट्रांग रूम की तैयारियां देखी। संबंधित अधिकारियों से उन्होंने प्रस्तावित मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम के लिए आवश्यक सुविधाओं, व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंध के संदर्भ में जारी तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डिप्टी डीईओ/ एडीएम संजय सिंह, आरओ राजेश कुमार, विनीत उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव, श्रद्धा सिंह, विधेश, डॉ अमरेश, धीरेंद्र सिंह, अविनाश चंद्र मौर्य समेत डिप्टी कलेक्टर इला प्रकाश मौजूद रही।




