Download Our App

वक्फ भूमि पर बिना स्वामित्व दुकानों व प्रतिष्ठानों के निर्माण की शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान, एसडीएम को सौंपी जांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वक्फ भूमि पर बिना स्वामित्व दुकानों व प्रतिष्ठानों के निर्माण की शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान, एसडीएम को सौंपी जांच
▪️एसडीएम ने 24 प्रतिष्ठान स्वामियों को जारी किया नोटिस, तलब किए अभिलेख।
मो. तलहा हसन खान.
लखीमपुर खीरी। वक्फ की भूमि पर बिना स्वामित्व के कब्जा करके दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के निर्माण की शिकायत का संज्ञान लेकर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने एसडीएम सदर राजेश कुमार को जांच सौपी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने सभी 24 प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस जारी करके स्वामित्व संबंधी अभिलेख 5 दिन के भीतर तलब किया।
बताते चलें कि काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स लखीमपुर के प्रोपराइटर हर्ष सेठ ने मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र बहादुर सिंह के समक्ष शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि उनके आसपास वक्फ की भूमि पर बिना स्वामित्व के कब्जा करके दुकानों एवं शोरूमो का निर्माण कराया गया। जिला मजिस्ट्रेट ने प्रश्नगत प्रकरण की जांच हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट लखीमपुर राजेश कुमार को नामित किया ।
डीएम के मिलते ही उप जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने सभी 24 प्रतिष्ठान स्वामियों को नोटिस जारी करके प्रतिष्ठान एवं भवन जिस भूमि पर बने हैं, उनके स्वामित्व संबंधी अभिलेख एवं निर्माण करने का वर्ष एवं नक्शा पास होने संबंधी अभिलेख एवं दस्तावेज पाँच दिन के भीतर कलेक्ट्रेट स्थित उनके दफ्तर में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
जारी नोटिस में एसडीएम ने उल्लेख किया है कि यदि निर्धारित समय अवधि में संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो यह माना जाएगा कि प्रतिष्ठान स्वामियों के पास उक्त प्रतिष्ठान एवं भवन संबंधी कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं है। तदनुसार आख्या प्रेषित कर दी जाएगी, जिसके लिए वह व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। वही अवर अभियंता विनियमित क्षेत्र को निर्देश दिए हैं कि वह नोटिस की एक प्रति तामिल कराकर उपलब्ध कराएं एवं प्रतिष्ठान के नक्शे की पत्रावली भी उनके समक्ष प्रस्तुत करें।
इन्हें जारी हुआ नोटिस :
श्री गुफरान (मैसर्स गुलफाम), शवींताज (मैसर्स शक्ति इलेक्ट्रिकल), डॉ महमूद अली सिद्दीकी, अब्दुल हबीब (सिद्दीकी पेंट एंड हार्डवेयर), मजहर उर्फ मजरु-(अवध पॉइंट), मो. जिया, सिराजुद्दीन, शबीना बेगम, फिरोज ठेकेदार, मो. आमिर, मुनव्वर, पंकज गुप्ता, मैसर्स कजरिया टाइल्स हाउस, काजी जमील अहमद (काजी टेलीकॉम), फैज, सुमित सिंह, संजय जुनेजा, एजाज व असलम (न्यू भारत फर्नीचर हाउस), आशु गुप्ता (मोती महल रेस्टोरेंट), डॉ अमित तिवारी, आत्मप्रकाश, रामकिशोर व कमला देवी।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..