Download Our App

त्यौहारी सीजन के चलते डीएम मयुर दीक्षित ने मुनि की रेती में साफ-सफाई, निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों को लेकर निरीक्षण किया(रिपोर्टर सौरभ सिंह)

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में आगामी त्यौहारी सीजन के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा शनिवार को मुनि की रेती नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत स्थित घाटों, फुटपाथ, पार्कों, सड़कों, बाजार का निरीक्षण का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने आस्था पथ, जानकी सेतु पार्किंग, योगा पार्क, भद्रकाली, चिकित्सा सहायता केन्द्र आदि में साफ-सफाई का मुयाना करने के साथ ही भद्रकाली एवं अन्य स्थलों पर निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने त्यौहार को लेकर बाजार में सजावट करने के साथ ही छोटे-छोटे एवं लोगों का रोजगार बढ़ाने वाले कार्यों को प्राथमिकता पर करने को कहा गया। इसके साथ ही एसडीएम एवं ईओ नगरपालिका को नमामि गंगे में पंेटिंग कार्य करवाने, निराश्रित परित्यक्ता गोवंश के प्रबन्धन के लिए गोशाला के कार्यों में तेजी लाने, साफ-सफाई रखने, अवैध होर्डिंग्स् को हटाने तथा अतिक्रमण को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। योगा पार्क में साफ-सफाई को लेकर जिलाधिकारी संतुष्ट नजर आये।

इस  मौके पर एसडीएम नरेन्द्रनगर देवेन्द्र नेगी, ईओ नगरपालिका मुनिकीरेती अंकिता जोशी, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट सहित नगरपालिका के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..