Download Our App

दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को विश्व हिन्दू परिषद सप्तर्षि प्रखण्ड हरिद्वार द्वारा मण्डी गोविन्दगढ़ धर्मशाला भूपतवाला में दुर्गावाहिनी का स्थापना दिवस एवं शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रधान सपादक महेश सिंह (रिपोर्टर दीनदयाल दीक्षित)

हरिद्वार न्यूज

कल दिनांक 5 अक्टूबर 2024 को विश्व हिन्दू परिषद सप्तर्षि प्रखण्ड हरिद्वार द्वारा मण्डी गोविन्दगढ़ धर्मशाला भूपतवाला में दुर्गावाहिनी का स्थापना दिवस एवं शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ आचार्य पद्धति से हुआ। सर्वप्रथम शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम की सुव्यवस्था जिला धर्म प्रसार प्रमुख श्री सतनाम सिंह ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मातृशक्ति एवं प्रान्त सह संयोजिका नीलम त्रिपाठी ने रानी दुर्गावती के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवनवृत पर प्रकाश डाला तथा मातृशक्ति को साक्षात दुर्गा का रुप बताया।

इस अवसर पर दुर्गावाहिनी की

कार्यकारिणी में संजीला शर्मा मातृशक्ति नगर संयोजिका, डाक्टर भावना शर्मा प्रखण्ड उपाध्यक्ष दुर्गा वाहिनी सप्तर्षि प्रखण्ड, गीता कंसल प्रखण्ड संयोजिका मातृशक्ति गीता श्रीवास्तव प्रखण्ड सह संयोजिका मातृशक्ति, काजल प्रखण्ड संयोजिका दुर्गावाहिनी रजनी प्रखण्ड सह संयोजिका दुर्गावाहिनी आदि मातृशक्ति के साथ साथ प्रबोध , सुजीत आदित्य राणा, राजकुमार शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment