Download Our App

न्यू सेंट थॉमस एकेडमी में मनाया गया दशहरा पर्व दिनांक10 अक्टूबर 2024 को न्यू सेंट थॉमस एकेडमी में सत्य पर असत्य की जीत का पर्व दुर्गा पूजा तथा दशहरा बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रधान सम्पादक महेश सिंह

रिपोर्टर श्वेता गोयल

सर्वप्रथम इस कार्यक्रम का शुभारंभ वंदनीय मां शारदे व गणेश वंदना से हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राहुल पाल जी ,संदीप पाल जी, तनिष्क पाल जी व विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती बीटा गर्ग जी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सर्वप्रथम प्री प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राम जन्म से लेकर उनकी शिक्षा -दीक्षा और स्वयंवर तक की सुंदर झलकियां प्रस्तुत की । कक्षा 3 से कक्षा 9 तक के बच्चों ने राम वनवास , भरत मिलाप, सीताहरण व लंका दहन और रावण वध की नाट्य प्रस्तुति कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं ने रामलीला की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रबंधक राहुल पाल जी, संदीप पाल जी व तनिष्क पाल जी उपस्थित रहे ।और इस अवसर पर सभी बच्चों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या बीटा गर्ग जी ने छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की और बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों पर चलकर आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस राम कथा का मंचन करने का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा देना की बुराई कितनी भी शक्तिशाली हो अच्छाई की जीत होती है।

भगवान राम ने हमेशा अपने धर्म और नैतिकता का पालन किया ।आज के परिवेश को देखते हुए सबसे बड़ी सीख मिलती है कि हम अपने माता-पिता का सम्मान करें अच्छा पुत्र व पुत्री होने का कर्तव्य निभाये । ये रामायण हमें आदर्श रिश्तों की महत्ता को बताते है कि किस प्रकार से हमें अपनी मूल जड़ से जुड़ा रहना चाहिए ।सादा जीवन जीने और ब्रह्मचर्य का पालन करने की शिक्षा मिलती है और हमारे पास चाहे कितने भी भौतिक संपन्नता आ जाए पर हमें कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए ।अंत में बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष्य में रावण के पुतले का दहन किया गया।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..