Download Our App

आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट का शानदार परीक्षा परिणाम, छात्र-छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेश कुमार सिंह कि रिपोर्ट

हरिद्वार के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादुरपुर जट के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

 

 

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम:

हाई स्कूल परीक्षा में छात्रा श्रेया ने 500 में से 443 अंक (88.60%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कुमारी लक्ष्मी ने 428 अंक (85.60%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि तन्वी ने 409 अंक (81.10%) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

 

इंटरमीडिएट कला वर्ग:

कला वर्ग में सुनैना (पुत्री श्री पुष्पेंद्र) ने 400 अंक (80%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दिव्या (सुपुत्री श्री संदीप कुमार) ने 399 अंक (79.90%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सीबा परवीन ने 385 अंक (77%) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

 

 

विज्ञान वर्ग:

विज्ञान वर्ग में निशि (सुपुत्र संजय कुमार) ने 378 अंक (75.60%) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वंशिका (सुपुत्री संदीप कुमार) ने 356 अंक (71%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा इशिका शर्मा (सुपुत्री श्री रविदत्त शर्मा) ने 349 अंक (69.80%) प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्ट परिणाम में विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों का सहयोग तथा शिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है।

Leave a Comment