
हरिद्वार: जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सभागार का शिलान्यास, महाशिवरात्रि भंडारे का भी आयोजन
डिस्ट्रीक बार एसोसिएशन हरिद्वार के अधिवक्ता सभागार का शिलान्यास एवं भूमि पूजन आज हरिद्वार में जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

शिलान्यास समारोह में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमहेंद्र सिंह, सचिव विपिन चंद्र द्विवेदी, उपाध्यक्ष मीनाक्षी कपिल, सहसचिव जितेंद्र कुमार सिंघानिया, कोषाध्यक्ष महेश सिंह, सभागार समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान तथा सम्मानित सदस्य विजय कुमार शर्मा, प्रदीप पालीवाल, उत्तम सिंह चौहान, महेश पाल, राजीव सैनी, राजेश राठौर, विद्यासागर श्रीवास्तव, राव सबाहत अली, विद्यानंद पासवान, गुरप्रीत सिंह, नितिन गर्ग सहित अनेक अधिवक्ता एवं न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नए सभागार के निर्माण से अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा न्यायिक कार्यों के संचालन में भी सुविधा होगी।

कार्यक्रम के उपरांत गत वर्षों की परंपरा के अनुसार जिला बार एसोसिएशन के शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें वादकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन को सफल बनाने में बार एसोसिएशन के सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।





