Download Our App

गौरव वर्मा ने एम्स ऋषिकेश जाकर रक्तदान कर बचाई जरूरतमंद की जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

✴️महेश सिंह✒️✴️

हरिद्वार। सोशल मीडिया के माध्यम से शनिवार सुबह जानकारी मिली कि ऋषिकेश एम्स अस्पताल में सहारनपुर के रोगी को एबी पोजेटिव रक्त की सख्त जरूरत है। जानकारी प्राप्त होते ही ‘हरिद्वार की गूंज’ से सह-संपादक गगन शर्मा ने व्यक्तिगत रुचि लेते हुवे मैसेज को अपने 132 वाट्सप ग्रुप के माध्यम से वायरल किया तो “तेरा भाई फुल सैट है” कि वाट्सप एडमिन गौरव वर्मा ने ऋषिकेश एम्स जाकर रक्तदान करने का निश्चय किया। जबकि उस समय गौरव वर्मा अदालत जाने की तैयारी कर रहे थे। गौरव वर्मा ने रोगी की जिंदगी और मौत की गम्भीरता को देखते हुवे बिना किसी जाति, धर्म या दूरी को देखने की अपेक्षा रक्त दान करने के लिये घर से निकल पड़े। ऋषिकेश पहुँचते ही जब रोगी के परिजनों ने रक्त दान करने आये गौरव वर्मा को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। तभी तो रक्तदान के विषय मे कहते हैं कि पराए संकट की घड़ी में भगवान बनकर पहुँच जाते हैं जब अपने सगे काम नही आते। रक्तदान करने के बाद गौरव वर्मा ने बताया कि उनके लिये शोभाग्य की बात होगी यदि उनके प्रयास से किसी को जीवनदान मिलता है तो। गौरव वर्मा ने आम समाज से अनुरोध किया कि समय समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए इससे शरीर मे कोई दुर्बलता नही आती बल्कि हमारे शरीर के लिये रक्तदान करना कई मामलों में जरूरी भी है।

Leave a Comment