
reporter Shipra Agrawal
गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ सम्पन्न

नजीबाबाद। पूर्णिमा पर्व के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद में नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शक्तिपीठ व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने पवित्रीकरण, आचमन, न्यास, पृथ्वी पूजन, कलश पूजन, गौरी-गणेश पूजन तथा सर्वतोभद्र वेदिका पूजन के साथ किया। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं से आहुतियाँ दिलवाईं।

कार्यक्रम में पुष्पा शर्मा और कामेश शर्मा ने प्रेरणादायी गीत प्रस्तुत किए। सारिका अग्रवाल और रेखा चौहान ने विधिवत् कर्मकाण्ड सम्पन्न कराया। शक्तिपीठ अध्यक्ष कमल शर्मा ने गुरु पूजन किया जबकि बलराम राजवंशी एवं साहिल राजवंशी ने अपनी पत्नियों सहित मुख्य पूजन किया।
डॉ. दीपक कुमार ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमंगल, जन-जागरण और वातावरण परिशोधन के लिए यज्ञ अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि गायत्री मंत्र गुरु मंत्र, महामंत्र और सद्बुद्धि का मंत्र है। यज्ञ त्याग का दूसरा नाम है, यह चिकित्सा विज्ञान भी है और पर्यावरण को शुद्ध करने का सर्वोत्तम साधन है।
कार्यक्रम में हरिश शर्मा, राज भटनागर, मंगू सिंह, एच.पी. गुप्ता, श्याम कुमारी, रिंकी सिंह, शशि आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।





