Download Our App

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद में भव्य आयोजन बहादराबाद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेश कुमार सिंह कि रिपोर्ट

बहादराबाद, हरिद्वार। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद, आर्य कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद एवं एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल अलायंस क्लब, बहादराबाद (हरिद्वार) के संयुक्त तत्वावधान में आर्य इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक श्री राजकुमार चौहान एडवोकेट एवं जिले से आए योग संस्थान के अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात योग संस्थान हरिद्वार के पश्चिम जिला प्रधान श्री सुरेश भट्ट, क्षेत्र प्रधान अर्चना चौहान, क्षेत्र मंत्री अनीता वर्मा, संगठन मंत्री सरिता शर्मा, केंद्र प्रमुख शिप्रा गुप्ता, विमला जी तथा सहायक केंद्र प्रमुख हेमा वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक श्री राजकुमार चौहान ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

आर्य समाज बहादराबाद के प्रधान श्री तरसेम सिंह चौहान एडवोकेट ने सभी शिक्षकों, अतिथियों एवं विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना कठिन है। उन्होंने योग के वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान आर्य इंटर कॉलेज बहादराबाद की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता रानी तथा आर्य कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद की प्रधानाचार्या श्रीमती शारदा चौहान ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वीरेंद्र बोरी ने की, जबकि संचालन अर्चना चौहान द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आर्य समाज के सभासद श्री राजनरेश, सुनील, अशोक शर्मा, अर्जुन सिंह, पवन कुमार एवं नरेश कुमार चौहान, शिक्षण संस्थानों के प्रधान राजकुमार जी, आर्य समाज बहादराबाद के मंत्री श्री अरविंद चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

योग दिवस के इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..