
तीर्थ नगरी हरिद्वार क़े बैरागी कैंप हरिद्वार में
माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी की आने की तैयारी को लेकर शासन प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है तो वही गरीब लोगों की दुकानों को तोडा व उक्त स्थानों से हटाया जा रहा है जहां सरकार को रोजगार देना चाहिए था तो वहां के लोगों से स्वरोजगार को भी छीना जा रहा है पं कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा है कि शासन प्रशासन को गरीब लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए
पं कपिल शर्मा जौनसारी कहा की जहां भाजपा सरकार स्वरोजगार करने की बात करती हैं तो वही शासन प्रशान द्वारा स्थानीय लोगो का रोजगार छिना जा रहा हैं राज्य सरकार का इस तरह का बर्ताव करना उचित नहीं हैं
जौनसारी ने कहा की हरिद्वार प्रशासन को बार-बार अतिक्रमण हटाने की बजाय एक ही बार में अतिक्रमण हटा देना चाहिए जिससे कि ना तो किसी भी गरीब रेहड़ी पटरी वालों को समस्या हो ना ही प्रशासन को बार-बार कार्यवाही करनी पड़े
कई बार कार्रवाई करने के बाद भी हरिद्वार प्रशासन अतिक्रमण हटाने में सफल रहा है जहां नगर निगम हरिद्वार एवं सिंचाई विभाग उत्तराखण्ड क़े द्वारा बार-बार कई जगहों पर पीले पंजे के माध्यम से कार्यवाही की जाती है तो इस क्षेत्र में पुनः अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है आखिर प्रशासन अतिक्रमण हटाने में असफल है





