Download Our App

आशीर्वाद रत्न’ सम्मान से नवाजे जाएंगे ग्रीनमैन विजयपाल बघेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Reporter Chandrakanta

अतुल्य भारत कार्यक्रम के तहत आईआईएम मुंबई के सभागार में 27 सितंबर को इस वर्ष के 32वें प्रतिष्ठित आशीर्वाद सम्मान देश की चार विभूतियों को प्रदान किए जायेंगे। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्रीनमैन विजयपाल बघेल को ‘आशीर्वाद रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की विश्वव्यापी समस्या को ध्यान में रखकर इस वर्ष ही पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शख्शियत को ‘आशीर्वाद रत्न’ देने की पहली बार घोषणा की है जिसके लिए प्रकृति सुरक्षा के लिए जीवन समर्पित करने वाले ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हरितऋषि विजयपाल बघेल को राष्ट्रीय स्तर पर अकेले चयनित किया गया है। इनको पहिले भी दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के सम्मान पर्यावरणीय क्षेत्र में विशिष्ट सेवाकार्य करने पर मिल चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में नवभारत टाइम्स की बिजनेस एडिटर सुधा श्रीमाली, संगीत के क्षेत्र में संगीत निर्देशक कुलदीप सिंह तथा गायन के क्षेत्र में मो0 रफी म्यूजिकल इंस्टीट्यूट के शाहिद रफी सहित कुल चार विभिन्न क्षेत्रों में उच्चकोटि की ख्यातिप्राप्त प्रतिभाओं को ‘आशीर्वाद रत्न-2024’ सम्मान मिल रहा है। भारतीय वृक्ष न्यास के साथ देश के पर्यावरण प्रेमियों में बघेल को ‘आशीर्वाद रत्न’ सम्मान की घोषणा होने पर खुशी की लहर दौड़ गई है। सम्मान समारोह आशीर्वाद द्वारा आईआईएम मुंबई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय जीवन बीमा निगम तथा भारत पैट्रोलियम आदि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है

 

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..