Download Our App

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की बेटी दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली में अपने शहर का नाम रोशन किया है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेश सिंह की रिपोर्ट

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार की बेटी दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली में अपने शहर का नाम रोशन किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में दिव्यांशी वर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर विजय हासिल की है।

दिव्यांशी वर्मा मूल रूप से हरिद्वार उपनगरी ज्वालापुर के पीठ बाजार की निवासी हैं। उनकी इस जीत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, राज्यमंत्री दीप्ति रावत सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

दिव्यांशी वर्मा का परिवार भी पत्रकारिता और समाजसेवा से गहराई से जुड़ा रहा है। उनके बाबा स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी वरिष्ठ पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी रहे हैं, जबकि उनके पिता अवनीश प्रेमी भी पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

दिव्यांशी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे हरिद्वार के लिए गौरव का क्षण है।

 

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..