Download Our App

हरिद्वार न्यायालय का फैसला: 5.21 लाख के चेक बाउंस मामले में नीलम बरी।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार। हरिद्वार स्थित न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने चेक बाउंस के एक महत्वपूर्ण मामले में आरोपी नीलम को बरी कर दिया है। यह मामला 5,21,000 रुपये के चेक बाउंस से जुड़ा हुआ था।

अभियुक्ता नीलम, निवासी सलेमपुर (हरिद्वार), ने न्यायालय के इस फैसले पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अधिवक्ता परमेश्वर राठौर की प्रभावी और दमदार पैरवी के चलते ही उन्हें न्याय मिल सका। उन्होंने इस निर्णय को “सत्य की जीत” बताते हुए न्यायालय और अपने अधिवक्ता का आभार व्यक्त किया।

मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष द्वारा प्रस्तुत तथ्यों और साक्ष्यों में यह भी बताया गया की परिवादी ने कागजों में कूट रचना करके धोखाधड़ी से उन कागजों को न्यायालय में दाखिल किया गया था। जिसके आधार पर न्यायालय ने नीलम को आरोपों से मुक्त कर दिया। यह फैसला ऐसे मामलों में कानूनी प्रक्रिया और सशक्त पैरवी के महत्व को दर्शाता है।

स्थानीय स्तर पर इस निर्णय की चर्चा हो रही है और इसे न्याय व्यवस्था में विश्वास को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..