Download Our App

हरिद्वार: वायरल जिम ट्रेनर वीडियो मामले में युवती ने दी तहरीर, वीडियो बनाने और वायरल करने वालों पर कार्रवाई की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Mahesh Singh ki report

दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिम ट्रेनर की वीडियो मामले में नया मोड़ सामने आया है। कोतवाली रानीपुर के प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने जानकारी दी है कि संबंधित वीडियो में दिख रही युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उसकी अनुमति के बिना वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

 

युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले व्यक्तियों और पोर्टल संचालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि जिम स्वामी के साथ उसका मामला व्यक्तिगत है, जिसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया जाएगा।

 

पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और साथ ही चेतावनी दी है कि जिसने भी यह वीडियो सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से शेयर किया है, वह उसे तुरंत हटा दे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..