Download Our App

हरिद्वार/नैनीताल। बहुचर्चित केशव थलवाल प्रकरण में एक नया मोड़ सामने आया है। हरिद्वार के अधिवक्ता मयंक त्यागी द्वारा उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने मामले को गंभीर मानते हुए अगली सुनवाई के लिए 08 मई 2026 की तिथि निर्धारित की है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेश कुमार सिंह कि रिपोर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनवरी 2026 में अधिवक्ता मयंक त्यागी ने केशव थलवाल पुत्र बोलम सिंह निवासी टिहरी के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस की छवि धूमिल करने तथा जनता से बिना स्पष्ट जानकारी दिए अवैध रूप से धन वसूली करने के आरोप लगाते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद केशव थलवाल द्वारा भोली-भाली जनता से आर्थिक सहायता के नाम पर धन एकत्र करने का सिलसिला लगातार जारी है। अधिवक्ता का कहना है कि अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस उद्देश्य से और कितनी आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि विपक्षी पक्ष को कई प्रभावशाली नेताओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों का समर्थन प्राप्त है, जिससे अधिवक्ता मयंक त्यागी ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताई है।

अधिवक्ता मयंक त्यागी ने उच्च न्यायालय से प्रार्थना की है कि केशव थलवाल द्वारा कथित अवैध धन वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए। सूत्रों के अनुसार, सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने मामले को लेकर केशव थलवाल पक्ष पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

अब इस चर्चित मामले की अगली सुनवाई 08-05-2026 को उच्च न्यायालय नैनीताल में होगी, जिस पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..