हरिद्वार – वर्ष 2020 में उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में हत्या के मामले में दो अभियुक्तों को नैनीताल उच्च न्यायालय से जमानत मिल गई। बता दे उपरोक्त मुकदमे में दोनो अभियुक्त पिछले 5 वर्षों से जेल में बंद थे।

उपरोक्त मामले में दोनों अभियुक्तों के अधिवक्ता अनिल प्रजापति ने बताया कि दोनो अभियुक्त पिछले 5 वर्षों से रोशनाबाद कारागार में हत्या के मुकदमे में बंद थे। न्यायालय में पूर्व में जमानत याचिकाएं प्रस्तुत की गई जो निचली अदालत द्वारा निरस्त कर दी गई थी। परंतु दोनो अभियुक्तों के अधिवक्ता द्वारा केस में मजबूत पैरवी करने के कारण माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दोनों अभियुक्तों की जमानत स्वीकार की गई है। वहीं अभियुक्तों के अधिवक्ता द्वारा यह भी तर्क दिया गया कि हमे न्याय प्रणाली पर पूरी तरह भरोसा चला आता है किसी भी अभियुक्त को जमानत का कानूनी अधिकार है। हमे माननीय न्यायालय की अग्रिम कार्यवाही पर न्याय हेतु पूर्ण विश्वास है
।




