Download Our App

अगर घर में रखा है धनिया तो हो जाएँ सावधान, हो सकता है चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

✒️मनोज✒️
दिन प्रतिदिन हल्द्वानी में शातिर चोरों की अलग अलग तरीके से चोरी के किससे सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब तक की चोर कीमती सामान की चोरी करते थे लेकिन अब धनिया, जीरा और इलायची भी चुराने लगे हैं। ऐसे ही दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जो बड़ी मात्रा में धनिया और जीरा चोरी करते हुए साथ में इलायची भी ले गए थे। हल्द्वानी पुलिस ने दो आरोपियों को धनिया और जीरा चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें पकड़े गए आरोपी बिहार और इंदिरा नगर के रहने वाले हैं। जिनके कब्जे से 32 कट्टे जीरा 5 घंटे धनिया 6 पैकेट इलायची के बरामद हुए। आपको बता दें कि पुलिस ने चोरी इस्तेमाल किया गया टेंपो भी सीज कर दिया है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया है कि हीरा नगर क्षेत्र से देर रात सूचना मिली चोरी की जिसके बाद तत्काल प्रभाव से पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ चेकिंग करते हुए शातिर चोरों को मय माल समेत दबोच लिया। पुलिस ने बयान में बताया है कि दोनों चोरों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..