Download Our App

कर्म योगी सेवा संस्थान के संयोजन में नयापुरा मुख्यालय पर146 ज्ञात अज्ञात अस्थि कलश को श्रद्धांजलि समर्पित की गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिपोर्टर चंद्रकांता

कर्मयोगी सेवा संस्थान के संयोजन मैं, कोटा उत्तर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में, 27 जुलाई को संस्था के 16 सदस्य शाम 5:30 बजे देहरादून एक्सप्रेस से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगे इससे पूर्व 26 जुलाई को शाम 5:00 बजे, कर्मयोगी सेवा संस्थान मुख्यालय नयापुरा रोडवेज बस स्टैंड के कॉर्नर पर, श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, संस्थापक राजाराम जैन कर्मयोगी अध्यक्ष अलका दुलारी जैन कर्मयोगी ने बताया 26नवंबर 2023 से 26 जुलाई 2024 तक विगत 8 माह मैं कोटा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से संस्थान को 102 अज्ञात डेड बॉडी अंत्येष्टि के लिए सुपुर्द कि गई थी जिनका संस्थान द्वारा विधि विधान से अंतिम संस्कार करते हुए अस्थियां हरिद्वार गंगा जी में विसर्जित करने के लिए एकत्रित की गई थी इनमें से चार लोगों की पहचान हो जाने के होने के कारण अस्थियां परिजनों को दी गई शेष 98 अस्थि कलश हर की पौड़ी हरिद्वार गंगा जी में विसर्जित किए जाएंगे विगत 8 माह में उत्तर दक्षिण के विभिन्न वार्ड में निवास करने वाले 46 गरीब निराश्रित मृतको के अंतिम संस्कार के लिए संस्थान द्वारा व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई उनके परिजन असमर्थ होने के कारण अस्थियां हरिद्वार गंगा में विसर्जन के लिए संस्थान के सुपुर्द की गई थी कुल मिलाकर 146 अस्थि कलश का इस बार 28 जुलाई को हरिद्वार पंडित पुरोहित प्रमुख नरेश प्रधान के द्वारा विधि विधान के साथ हर की पौड़ी पर विसर्जन करवाया जाएगा इससे पूर्व 26 नवंबर 2023 को 156 अस्थि कलश का हरिद्वार में विसर्जन किया गया था कर्मयोगी सेवा संस्थान द्वारा वर्ष 2007 से अब तक 25 अस्थि कलश यात्राओं के माध्यम से 6379 अस्थि कलश विसर्जन किए जा चुके हैं 26 वीं अस्ति कलश यात्रा मैं146 अस्थि कलश विसर्जित किए जाएंगे शाम 5:00 बजे आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध समाजसेवी अरुण भार्गव श्याम नामा लक्ष्मी नारायण गर्ग हेमंत सिंह कुसुम सिंह अंतर्राष्ट्रीय कव्वाल हिफजुल रहमान हकिमी कमल सिंह नंदिनी सिंह धर्मपाल सिंह नीलम सिंह ममता शर्मा महावीर जैन संजय डोगरा नरोत्तम सुमन श्रीमती राजेश सुमन इंतकाल इंतजार कमेटी से गुड्डू भाई वारसी मुन्ना भाई सलीम भाई द्वारा श्रद्धा समर्पित किए गए

Leave a Comment