
महेश कुमार सिंह कि रिपोर्ट
*हरिद्वार* संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम बेगमपुर में प्रबंधक राजकुमार डोगरा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक का संचालन पंडित मनीष शर्मा द्वारा किया गया बैठक में विशेष सम्मानित अतिथि के रूप में कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा शामिल हुए बैठक के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आगामी कुंभ मेला 27 की दृष्टिगत गुरु रविदास संप्रदाय साधु सोसाइटी द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयाई सहित गुरु रविदास संप्रदाय संत महात्माओं को शाही स्नान की अनुमति के साथ संत शिरोमणि रविदास के नाम से मां गंगा के निकट संत शिरोमणि रविदास घाट की मांग को प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर संत गुरु रविदास संप्रदाय साधु समिति के प्रबंधक राजकुमार डोगरा ने कहा देश दुनिया से संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयाई दिन प्रतिदिन मां गंगा में स्नान कर धार्मिक कार्यों में पुण्य कार्य करते चले आ रहे हैं आगामी कुंभ मेला 27 के विशेष आयोजन में गुरु रविदास संप्रदाय साधु समिति की व्यवस्था में आगामी कुंभ मेले में शाही स्नान का अवसर दिया जाने से धार्मिक मर्यादाओं का और मान बढ़ेगा और देश दुनिया में संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयाई के दिलों में उत्तराखंड सरकार का और मान बढ़ेगा।
इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा मां गंगा के पुत्र संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के देश दुनिया में अनुयाई है संत शिरोमणि गुरु रविदास संप्रदाय संत साधु गुरुजनों को आगामी कुंभ मेला 27 के आयोजन में सरकार की ओर से शाही स्नान के लिए आमंत्रित किया किए जाने से नई परम्पराओं का विस्तार होगा और संत शिरोमणि गुरु रविदास द्वारा किए गए धर्म की राह दिखाने वाले प्रकाशन का आगामी नई पीढ़ी स्मरण करती रहेगी
कुंभ मेला 27 में संत शिरोमणि गुरु रविदास के अनुयाई वह संत जनों को शाही स्नान के लिए आमंत्रित किए जाने की मांग करते ज्ञानी सरदार पंकज सिंह, सरदार सिंह ,देवेश गुप्ता, रमेश कोरी, रिंकू कुमार, सरदार पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह ,मनीष, दिनेश, ओमप्रकाश भाटिया ,सनी वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।




