Download Our App

भारतीय जागरूकता समिति ने ट्राफिक पुलिस, एम् जिला विधिक प्राधिकरण के साथ मिलकर एंजिल्स अकादमी बहादराबाद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रिपोर्टर बबीता श्रीवास्तव

आज दिनांक 07.12.24 को भारतीय जागरूकता समिति ने ट्राफिक पुलिस, एम् जिला विधिक प्राधिकरण के साथ मिलकर एंजिल्स अकादमी बहादराबाद में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसमे बच्चो को ड्रग्स, ट्राफिक, साइबर लॉ के बारे में जागरूक किया गया जिसमे मुख्य अथिति जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर, हाई कोर्ट के अधिवक्ता एम् समिति के अध्यक्ष ललित मिगलानी, सुब इंस्पेक्टर ट्रेफिक पंकज जोशी, सब इंस्पेक्टर सी पी यू नीरज मेहरा, हेड कांस्टेबल गोपाल सिंह, शिवकुमार, कार्यक्रम सचिव दीपाली शर्मा, आदि उपस्थित रहेI

कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रशासन द्वारा किया गया स्कूल के वाईस प्रिन्सिपल बद्री प्रसाद उपाध्याय एम् प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने समिति के प्रयासों की सरहना की ओर कहा की समय समय पर हर स्कूल में ऐसे प्रोग्राम होने चाहिएI

समिति के अध्यक्ष एम् हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने बच्चो को जीरो FIR के बारे में जानकारी देते हुए बताया की नये कानून बी न एस एस के अनुसार अब आप कही पर भी FIR करा सकते हो उसके बाद पुलिस अपने स्तर से उस FIR को घटना वाले थाने में भेजेगी ये ही नहीं अब जो व्यक्ति थाने नहीं जा सकता वो अब नए कानून के अनुसार ऑनलाइन FIR भी करा सकता है उसके बाद उसे तीन दिन के अन्दर थाने जा कर अपनी रिपोर्ट को तस्दीक करना होगाI मिगलानी ने बच्चो को बबतया आज कल एक ओर नया तरीका निकला है जिसमे अपराधी पुलिस की वर्दी पहन कर ओर पीछे थाने की बेकग्राउंड लगा कर आपको डिजिटल गिरफ्तारी कर के आपको डरा कर पैसे वसूल करते है आप को बता दे कानून में डिजिटल गिरफ्तारी का कोई प्रावधान नहीं है ये मात्र एक ठगी का नया तरीका हैI

जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सिमरन जीत कौर ने बच्चो को बताया की बच्चो के अपराध में JJACT के तहत कार्यवाही की जाती है ओर बच्चो को बाल सुधार ग्रह भेजा जाता है इसलिये अपराध की तरफ न जा कर अपना भवष्य की ओर फोकस करे सचिव ने बच्चो को जिला विधिक प्राधिकरण के कार्य एम् सुविधाओ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दि ओर बच्चो को इन जानकारी को अपने परिवार के लोगो तक बताने के लिये भी बच्चो को कहा.

प्राधिकरण की तरफ से बच्चो को कानून की पुस्तिकाये भी वितरित की गई बच्चो ने भारत के संविधान पर पेंटिंग भी की जिसमे बच्चो ने काफी बद चढ़ कर भाग लिया

ट्रेफिक इंस्पेक्टर पंकज जोशी एम् नीरज मेहरा ने बच्चो को ट्रेफिक लॉ के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एम् नियमो की जानकारी दी पंकज जोशी ने जहा बच्चो को सिग्नल के बारे में जानकारी देते हुए बताया की गोल सिग्नल आवश्यक होते है जिनके पालन करने पर चालान की कार्यवाही की जाती है वही नीरज मेहरा ने बच्चो को चालान की कार्यवाही से अवगत कराटे हुए बताया की अब शहर में कैमरे से ऑनलाइन चालान भी कटने शुरू हो गए है I

Leave a Comment