Download Our App

भारतीय युवा एकता संगठन करेगा जनसमस्याओ का निवारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

प्रधान सम्पादक महेश सिंह (रिपोर्टर उत्सव तोमर)

आज दिनांक 13.10.2024 को ललिता माता मंदिर पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा राजपूत जी रही, संगठन के अध्यक्ष अंकित राठौर व महासचिव रोहित पेवल ने पूजा राजपूत का भगवा पटका पहना कर स्वागत किया! पूजा राजपूत ने संगठन का आभार वयक्त करते हुआ कहा भारतीय युवा एकता संगठन के द्वारा जमीनी स्तर पर समाजहित मे कार्य किये जायँगे,जिसमे महिलाओ के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य किया जायगा, पूजा राजपूत ने महिलाओ के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा महिलाओ को अपने अधिकारो की जानकरी होनी चाहिए! उन्होंने कहा आज कल कुछ आसामजिक व्यक्तियों द्वारा हरिद्वार की छवि खराब करने की घटनाये सामने आ रही हैं, जिसके लिए भारतीय युवा एकता संगठन उच्च अधिकारियो से चर्चा करेगा! आज की बैठक मे कई सामाजिक मुद्दों सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस बैठक में संगठन के विभिन्न सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए।

 

समाजसेवी अनिल भारती ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए और कुटुंब प्रबोधन का पालन करनाl चाहिए। यह संगठन की जड़ों को और मजबूत करेगा तथा हमारे देश की संस्कृति को बढ़ावा देगा।

 

संगठन महासचिव रोहित पेवल ने पर्यावरण के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की और बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए संगठन को सक्रिय रूप से काम करना चाहिए। हर व्यक्ति को अपने जीवन मे कम से कम 100 से 150 पेड़ लगाने चाहिए ताकी आने वाले समय मे मे हमें ऑक्सीजन की दिक्क़त ना हो!उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने होंगे।

 

प्रदेश उपाध्यक्ष अजय ने समाज कल्याण के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और संगठन को सशक्त बनाने के लिए आगे काम करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने संगठन में युवा शक्ति को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी लीं और इसे संगठन के विकाश के लिए महत्वपूर्ण बताया!

 

बैठक में उठाए गए इन सभी मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया और सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। संगठन के सभी सदस्य इस दिशा में मिलकर कार्य करेंगे और समाज के कल्याण के लिए अपने योगदान को बढ़ाएंगे।

आज की बैठक मे अधिवक्ता सागर वसिष्ठ, रामेश्वर शर्मा, ऋषि कुमार, मंगल वर्मा, रजत श्रीवास्तव, अंशुल राठौर, रुद्राक्ष, अर्जुन पंजवानी, वरुण कुमार, राघव, अमित कुमार आदि उपस्थित रहे!

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..