Download Our App

योग, स्वच्छता और पौधारोपण के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महेश कुमार सिंह कि रिपोर्ट

हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), हरिद्वार द्वारा रविवार को योग, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, बंदियों, अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

माननीय प्रभारी जिला जज श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिला न्यायालय परिसर में सामूहिक योग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारीगणों एवं अधिकार मित्रों ने योग एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। योग सत्र के उपरांत न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प दोहराया।

 

इसके बाद जिला कारागार, हरिद्वार में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं, बल्कि मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्म-सुधार का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बंदियों से नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। शिविर में जेल प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में बंदियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

योग दिवस के अवसर पर नवोदय नगर (रोशनाबाद) स्थित पीठ बाजार मैदान में वृहद स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नगरपालिका परिषद शिवालिक नगर, स्वास्थ्य विभाग एवं आईटीसी सुनहरा कल एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के दौरान मैदान एवं आसपास के क्षेत्रों से कई टन कूड़ा-कचरा हटाकर उसका सुरक्षित निस्तारण किया गया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता और जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

 

स्वच्छता अभियान के उपरांत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।

 

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर, अधिकार मित्र, लॉ इंटर्न्स, पैनल अधिवक्तागण, रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती सीमा, रमन कुमार सैनी (डिप्टी एलएडीसी), आदिल अली (असिस्टेंट एलएडीसी अधिवक्ता), नगरपालिका परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एनजीओ प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..