Download Our App

जलसंस्थान जल्द दुरुस्त करें पेयजल आपूर्ति – दीपांशु विद्यार्थी(समाजसेवी)

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पानी की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासी
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य दीपांशु विद्यार्थी के नेतृत्व मे खड़खड़ी क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या मे महिलाओं व युवाओं ने जल संस्थान के कार्यालय पहुंचकर घरों में पानी ना आने की समस्या बताई व जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए जल संस्थान के अधिशासी अभियंता मदन सेन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान दीपांशु विधार्थी ने कहा कि पिछले कई महीनों से सम्पूर्ण खड़खड़ी क्षेत्र के वाल्मीकि बस्ती, कुंज गली,बसंत गली,कृष्ण गली,कैलाश गली, कोरादेवी कॉलोनी,इंद्रविकास कॉलोनी,रामगढ़,खड़खड़ी हिल बायपास, शमशान घाट रोड में कई महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है व दूषित पेयजल से क्षेत्रवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । व्यापारी नेता नीरज पाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से दूरभाष के माध्यम से जल संस्थान को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई है इसी के चलते समस्त क्षेत्रवासियों ने आज कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या अधिशासी अभियंता को बताई हैं। इस अवसर पर नीरज पाल, विनोद गिरी,संदीप बिट्टू ,रिंकू,लक्ष्मी,माला, रेखा, मिशु, मेशो देवी, उषा देवी,अंकित,अश्वनी,दीपक चौहान,गोवर्धन,नीलम गोस्वामी,सीमा भारद्वाज,आशा कश्यप,अक्षित तिवारी,आयुष सती,अभिषेक यादव,रवि भट्ट, रिक्की आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Comment