
लखीमपुर खीरी पहुंचे जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
▪️भाजपा विधायक /प्रत्याशी सौरभ सिंह सोनू के पक्ष में मांगे वोट।
मो. तलहा हसन खान.
लखीमपुर खीरी। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखीमपुर खीरी जिले के कस्ता विधानसभा क्षेत्र के औरंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर विधायक /प्रत्याशी सौरभ सिंह सोनू के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान जेपी नड्डा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आजकल मंदिरों में घूम रहे हैं। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि समाजवादी पार्टी के आधे प्रत्याशी जेल में है और आधे बेल पर घूम रहे हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले की तीसरी पुण्यतिथि है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान को घर में घुस कर जवाब दिया जाएगा, इसी के बाद पहले सर्जिकल स्ट्राइक की गई और फिर एयर स्ट्राइक की गई। आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने भाषण में समाजवादी पार्टी पर लगातार हमला बोला और अपनी सरकार की नीतियों को जनता को गिनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जनधन खाते में महिलाओं को सरकार ने 500 रूपये दिए। वहीं आमजन को 5 किलोग्राम अनाज देने का काम भी है भारतीय जनता पार्टी ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी कमिशन को संवैधानिक दर्जा दिया, साथ ही दलित आरक्षण को बढ़ाया वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण भी दिया गया ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने भाषण में कहा कि पहले गरीब के घर का कोई सदस्य बीमार हो जाता था तो तो उसे इलाज के लिए अपने खेतों को बेचने की नौबत तक आ जाती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 50 करोड़ जनता को हर साल पांच लाख रूपये के इलाज कराने की सुविधा दी। जेपी नड्डा ने अपने भाषण में अपनी सरकार के विकास कार्यों को जनता को गिनाया।
इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/सांसद श्रीमती रेखा अरुण वर्मा ,जिलाध्यक्ष सुनील सिंह,विधायक/ प्रत्याशी सौरव सिंह सोनू ,पूर्व सांसद जुगुल किशोर,जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ,उपाध्यक्ष संतोष कुमारी,जिला मंत्री बृजेश सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ नरेन्द्र सिंह ,जिलाध्यक्ष भाजयुमो राम पांडेय ,विधानसभा प्रभारी रमाकान्त मिश्रा ,जिला मंत्री रवीन्द्र कनौजिया,जिला सह संयोजक सोशल मीडिया अनूप सक्सेना,जिला उपाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी, धर्मेन्द्र राठौर ,मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी,सर्वेश सिंह, सुरेश वर्मा, संजय दीक्षित,विधानसभा आईटी प्रमुख विवेक कनौजिया, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो अमरजीत पांडेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।




