Download Our App

किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया सभी शिव भक्त कावड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज फेरूपुर रामखेड़ा में कांता राम एनक्लेव कॉलोनी द्वारा शिवभक्त कावड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया लक्सर रोड फेरूपुर से होते हुए हजारों हजार कावड़िए जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं और उधर से जल लेकर इसी मार्ग से बहुत से शिव भक्त कावड़िए वापस अपने गंतव्य पर पहुंच रहे हैं स्थानीय निवासियों द्वारा जगह जगह पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है और स्थानीय निवासी कांवडियों की सेवा में लगे हुए हैं कहीं पर कांवडियों को जल पिलाया जा रहा है तो कहीं पर उनके नहाने के लिए पानी की व्यवस्था की गई है कहीं पर डॉक्टरों की टीम द्वारा कावड़ियों का निशुल्क उपचार किया जा रहा है इसी क्रम में कांता राम एंक्लेव में डा यशपाल सैनी के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया और राजेश प्रजापति धर्मेंद्र सिंह चौहान विनीत प्रताप सिंह करतार सिंह मल्लू राहुल चौहान सचिन आकाश कश्यप जगदीश कश्यप जितेंद्र कश्यप टीनू राणा अभय कश्यप राहुल कश्यप आदि ने भंडारे की व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान किया शिव मंदिर समिति ग्राम फेरूपुर राम खेड़ा द्वारा भोले की सेवा की जा रही है इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सभी शिव भक्त कावड़ियों का हरिद्वार आगमन पर स्वागत किया और शिव भक्तों कावड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं सभी लोगों को शुभकामनाएं दी

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..