
महेश कुमार सिंह कि रिपोर्ट
हरिद्वार। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद जिला इकाई की एक होटल में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
https://www.facebook.com/share/v/1ChVvcZVwC/
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता समाज में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहा है।
नव मनोनीत जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह चौहान ने कहा कि वह एक अधिवक्ता के रूप समाज के प्रति अपने दायित्वों के साथ परिषद के उद्देश्य सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेंगे।
विनीत कुमार महामंत्री, महिला जिला प्रमुख निधि शर्मा और महिला प्रमुख सीमा को बनाया
हरिद्वार जिला इकाई में उपाध्यक्ष प्रियंका, सुभाष वर्मा, महेश चौहान, महामंत्री विनीत कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण गोयल, मंत्री जागेश्वर, पंकज, ओमकुमार मनोनीत किए गए जबकि महिला जिला प्रमुख निधि शर्मा, सह महिला प्रमुख सीमा की घोषणा की गई।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राठौर, स्टेट बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड सदस्य हिमानी बोरा, प्रवीण कुमार, उदयपाल पंवार, अमरीश कुमार, शिवानी बैंसला, सुशील सिंघल, तोषी चौहान, दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।





