Download Our App

मेयर गौरव ग़ोयल ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों को बांटे स्वेटर-समर्थ लोगों से भी किया जरूरतमन्दों की मदद का आह्वान……..

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

.//✒️CH. Mahesh singh ✒️//रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने पुरानी तहसील स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-14 में सौ के लगभग सभी बच्चों को कड़ाके की सर्दी व शीतलहर से बचाने के लिए जर्सियां वितरित की।अपने विचार व्यक्त करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि किसी भी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का आनंद किसी भी पूण्य कार्य करने से कम नहीं है,ऐसे जरूरतमंद बच्चों एवं लोगों की मदद करने से जो आनंद व खुशी का अनुभव उन्हें होता है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि जब आनंदित होकर बच्चे मुस्कुराते हैं,तो परमात्मा भी खुश होता है।पार्षद चंद्र प्रकाश बाटा ने कहा कि मेयर गौरव गोयल द्वारा हमेशा से ही समाज के जरूरतमंद लोगों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सेवाभाव के कार्य किए जाते रहे हैं,जो बेहद सराहनीय है।विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र अग्रवाल ने कहा कि मेयर गौरव गोयल पिछले दस-पन्द्रह वर्षों से जरूरतमंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं तथा उनके जीवन में खुशियां भर रहे हैं।उन्होंने सामर्थ लोगों से भी अपील की कि वह जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के लिए उदार हृदय से आगे आएं।इस अवसर पर सुनील देशवाल,सुरेश पाल,महेश्वर सिंह, अनूप शर्मा,कैलाश जिंदल,फतेह चंद अग्रवाल,अमित अग्रवाल, विशाल गुप्ता,नीरज शिवा,संजय कुमार,वीरेंद्र धीमान,अविनाश त्यागी,सुनीता शर्मा,श्रीमती अनीता,संगीता,रुबीना खान, विशाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..