Download Our App

खनन माफियाओं का वन दरोगा पर हमला, दरोगा ने भाग कर बचाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन अग्रवाल की रिपोर्ट👉

लक्सर : अवैध खनन रोकने पहुंचे वन विभाग के दरोगा पर खनन माफियाओं ने किया हमला, हमले में वन दरोगा घायल भाग कर बचाईं जान।
धर्म नगरी में खनन माफियाओं के हौसले कितने बुलंंद हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिनदहाड़े चल रहे अवैध खनन को रोकने पहुंचे वन दरोगा की खनन माफियाओं ने सारेआम घेरकर पिटाई कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम खनन क्षेत्र भोगपुर में मुखबिर द्वारा मिली अवैध खनन की सूचना पर वन दरोगा अरविंद कुमार खनन वाले स्थान पर पहुंचे, जहां उन्होंने खनन माफियाओं द्वारा ट्रैक्टरों से खनन होता मिला।
उन्होंने ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर अवैध हथियारों से लैस खनन माफियाओं ने अपने ट्रैक्टरों को छुड़ाने के लिए वन दरोग़ा को चारों ओर से घेर कर हमला कर दिया। हमले में अरविंद कुमार को गंभीर चोटें लगने की भी सूचना है.लगभग एक दर्जन से अधिक खनन माफियाओं के बीच से भागकर किसी तरह वन दरोगा अरविंद कुमार ने अपनी जान बचाई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर अपराधियों की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस के आने से पहले ही खनन माफिया अपने वाहनों को लेकर रफूचक्कर हो गए।

Leave a Comment

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..

नया हरिद्वार के हरिहर बांके बिहारी मंदिर के चंदे लगभग 16 लाख रुपए अपने निजी खातों में जमा किया और लाखों रुपए का व्यय बिना किसी कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए लाखों रुपए का गबन किया,कोर्ट में एफआईआर दर्ज कराने की मांग..